Bareily News: मंडलीय वॉलीबॉल में बरेली की बालिकाएं दो वर्गों में विजेता
बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बरेली की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में जीत दर्ज की। अंडर-19 सीनियर वर्ग और अंडर-14 में बरेली की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में पीलीभीत और बदायूं की टीमें विजेता रहीं। प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद और प्रधानाचार्या चमन जहां ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.