बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: मंडलीय शूटिंग प्रतियोगिता बालक-बालिकाओं का आयोजन महाराणा प्रताप शूटिंग अकादमी में हुआ। प्रतियोगिता में राइफल व पिस्टल से खिलाड़ियों ने निशाना लगाया, जिसमें अंडर-17 के चंद्रसेन प्रथम एवं अमन दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 रायफल में सुमित प्रथम एवं राजवीर द्वितीय रहे। एयर पिस्टल अंडर-17 में हिमांशु प्रथम तथा अंडर-19 में आशुतोष सिंह प्रथम, अंशु द्वितीय रहे। प्रतियोगाता का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. हरीश कुमार स्वामी, जीआईसी की उप प्रधानाचार्या कुसुम लता ने किया। बालिकाओं की प्रतियोगिता में बरेली व शाहजहांपुर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 में बरेली केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा फिरदौस ने प्रथम और आराध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में शाहजहांपुर की डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज ...