बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: बरेली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को मंडलीय टीम का चयन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में बरेली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल एवं प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन मंडलीय टीम में हुआ। पुरुष वर्ग में शिवांग श्रीवास्तव, कृष्णा कश्यप, करन प्रताप सिंह, मानिक श्रीवास्तव, ऋषभ राज और वंश टंडन का चयन किया गया। महिला टीम में अदिति, स्निग्धा, सुहानी यादव, अनुष्का चौधरी, अनन्या वर्मा और अंजली को शामिल किया गया। टीम मैनेजर सचिन गंगवार के साथ टीम 10 से 12 अक्तूबर को वाराणसी में प्रतिभाग करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...