बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। मिलावटखोरी के खिलाफ हिन्दुस्तान के अभियान का व्यापक असर शुरू हो गया है। बुधवार को खाद्य सु्रक्षा विभाग की मंडलीय टीम ने बरेली से जाकर पीलीभीत के कई मिष्ठान भंडारों पर सैंपलिंग की। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक मिठाई विक्रेता को नोटिस भी जारी किया जाएगा। हिन्दुस्तान समाचार पत्र इन दिनों मिलावट की जंग अभियान चला रहा है। अभियान के तहत एक तरफ जहां मिलावटखोरी के मामलों को सामने लाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। हिन्दुस्तान के अभियान को खाद्य सुरक्षा विभाग का भी साथ मिला है। बुधवार को बरेली मंडल मुख्यालय से भेजी गईं टीमों ने पीलीभीत जिले में छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा टीम ने बीसलपुर में दीपक स्वीट हाउस और अंकित स्वीट हाउस...