बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: आश्वासन के बाद शाम को धरना समाप्त ​आंवला। पेट्रोलियम टैंकर्स ड्राइवर्स एवं कन्डक्टर्स यूनियन आंवला डिपो ने शनिवार को सुबह करीब 10 बजे डिपो के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डिपो प्रशासन पर कई आरोप लगाते हुए छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। आश्वासन के बाद शाम पांच बजे तक उनका धरना समाप्त हो गया।

मांगों का विवरण ​यूनियन प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि चालक पूरा डीजल मांगते हैं, तो उन्हें आधा तेल देकर टाल दिया जाता है। विरोध करने पर चालकों और परिचालकों को धमकाया जाता है। एक गाड़ी में पांच केएल डीजल भरा जाना था, लेकिन लापरवाही के चलते आठ केएल डीजल डलवा दिया गया। अब अधिकारी अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय गाड़ी की टंकी खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि चालकों को पूरा डीजल दिया जाए और धमकाना ...