Bareily News: भोजीपुरा और नबाबगंज के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: भमोरा। पुलिस ने भोजीपुरा, नवाबगंज थाना क्षेत्र के तीन लोगों को गिरोहबंद और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त मानते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष भमोरा की ओर से दर्ज कराए गये मुकदमे में बताया गया कि अभियुक्त जफर उद्दीन, आसिफ, निवासी बैकुंठापुर मजरा अभयपुर थाना भोजीपुरा तथा सुदामा दिवाकर निवासी धौनेरा थाना नवाबगंज, हाल निवासी करमपुर चौधरी थाना इज्जतनगर को गिरोहबंदी क्रियाकलापों तथा समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि इन लोगों का गिरोह अपने आर्थिक,भौतिक लाभ के लिए अपराध कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.