बरेली, जुलाई 11 -- Bareily News: सीबीगंज के सराय तल्फी गांव में गुरुवार सुबह भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने चार और दूसरे ने नौ लोगों को नामजद किया है। नितिन की ओर से चीपू यादव, पिंटू, भीमसेन और अर्जुन पर रिपोर्ट लिखाई गई है। आरोप है कि उनका भाई रवि भैंस चराने जा रहा था तो आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला करके उनके भाई, बहन और दादी को घायल कर दिया। दूसरी ओर से अंकित यादव ने अनूप यादव, सुरजीत, चमन सिंह, रवि और मिलन को नामजद किया है। आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंट से हमला किया और फायरिंग की। उनके माथे पर हसिया से प्रहार करके घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...