Bareily News: भूमिका मिस, भारत बने मिस्टर फ्रेशर
बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में एमसीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें भूमिका को मिस फ्रेशर और भारत को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. एसएस बेदी, प्रो. रविंदर सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. अख्तर हुसैन, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. प्रीति यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.