बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। भुता थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बरेली-बीसलपुर मार्ग पर मरैला चौकी के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार टेंपो को साइड मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो की हेडलाइट भी खराब होने की वजह से हादसा बताया गया है ।  शुक्रवार को देर रात टेंपों बरेली से भुता की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे वाहन के साइड मारने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में ककराकला का टेंपो चालक सचिन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भु...