बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: फोटो फरीदपुर, संवाददाता। भुता के डडिया सितावराय में बिजली कनेक्शन काटने को लेकर हुए विवाद के बाद उपभोक्ता के परिवार वालों एवं लाइनमैन में जमकर मारपीट हुई। उपभोक्ता और लाइनमैन ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिजली कनेक्शन का विवाद भुता के डडिया सितावराय गांव के राज्यपाल कोटेदार हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भुता के कुआंडांडा बिजली घर में तैनात लाइनमैन मुख्त्यार सिंह अपने सहयोगी प्रशांत के सिथ राजपाल के घर पहुंचे। दोनों ने राजपाल से बिजली का बकाया बिल भरने के लिए कहा। राजपाल के मुताबिक, उन्होंने लाइनमैन से कहा कि उनका बिजली बिल ज्यादा आया है, इसलिए भुगतान विभाग के दफ्तर में जमा करने को...