Bareily News: भुता में आवारा पशु ने ग्रामीण को पटक कर किया घायल
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम पटना में आवारा पशुओं के झुंड में शामिल एक सांड़ ने 45 वर्षीय नेत्रहीन उमेश कुमार पर अचानक हमला कर दिया। सांड़ के हमले में उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से सांड़ को खदेड़कर उनकी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है भुता के ग्राम पटना निवासी उमेश कुमार सोमवार देर शाम अपने घर से दुकान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव में घूम रहे आवारा पशुओं के झुंड में शामिल एक सांड अचानक आक्रामक हो गया और उसने उमेश कुमार पर हमला कर दिया। नेत्रहीन होने के कारण उमेश कुमार सांड़ के हमले से खुद को बचा नहीं सके। वह सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडों से सांड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.