Bareily News: भिटौली नगला में बनेगा 1.29 करोड़ से लघु सेतु
बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव भिटौली नगला में राज्य योजनान्तर्गत (ग्रामीण) के तहत 1.29 करोड़ की लागत से लघु सेतु बनेगा। शासन ने लघु सेतु निर्माण को 25.80 लाख रुपयों की धनराशि जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने राज्य योजनान्तर्गत(ग्रामीण) के तहत विभिन्न जिलों में 22 लघु सेतु निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृत प्रदान की है। इन लघु सेतु का निर्माण 2747.84 लाख रुपयों से होगा। इनमें बरेली जनपद में धनेटा शीशगढ़ रोड से भिटौली नगला जाने वाले रास्ते पर रपटा पुल के स्थान पर 129.02 लाख रुपयों की लागत से लघु सेतु शामिल है।प्रदेश शासन के विशेष सचिव शेषनाथ ने गत पांच सितंबर को पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता (विकास) को पत्र भेजा है। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया कि बरेली जनपद में एकमात्र लघु सेतु मीरगंज विधान सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.