बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: शाही-भिटौरा रोड पर रविवार रात सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक जाने से पीलीभीत निवासी सूरज गिरकर गंभीर घायल हो गए। गड्ढे में बारिश का पानी भरा था इसलिए उसका अंदाजा नहीं लगा। सूरज बाइक से शाही क्षेत्र के गांव लालकुआं में अपने जीजा के घर जा रहे थे। रात में लालकुआं के पास सड़क पर बाइक का पहिया जाने से हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसी स्थान पर 20 दिन पहले खरसैनी निवासी पीतम भी गड्ढे में बाइक जाने से गिरकर घायल हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक शाही से भिटौरा तक सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जोकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन गड्ढों की वजह से अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं. यह भी पढ़ें- Bagaha News: एनएच पर गड्ढे बने जानलेवा, राहगीरो...