Bareily News: भाषण में लवी, निबंध में विधि रहीं प्रथम
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। भाषण प्रतियोगिता में लवी सिंह प्रथम, प्रगति मिश्रा द्वितीय और अभय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में बीटेक तृतीय वर्ष की विधि प्रथम, लवी सिंह द्वितीय तथा एमएससी की भवलीन कौर तृतीय रहीं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.