बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। भाखड़ा नदी में मिला शव संग्रामपुर के ग्रामीण का निकला। उसको गांव के तीन लोग भैंस दिलाने के लिए ले गए थे। ग्रामीण घर से चालीस हजार रुपये लेकर निकला था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। भाखड़ा नदी में अज्ञात का शव बहता हुआ 5 अक्तूबर को मीरगंज क्षेत्र में पहुंचा था। पुलिस ने नदी से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक का अज्ञात में अंतिम संस्कार हो गया। गत दिनों संग्रामपुर के मिचकू के परिजनों ने फोटो व कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त मिहीलाल पुत्र मिचकू के रूप में की थी। मिचकू के पुत्र ओमपाल ने अपने भाई मिहीलाल की हत्या का आरोप लगाया है।

मिहीलाल की पहचान और परिजनों का आरोप ओमपाल ने बताया गत तीन अक्तूबर की सुबह 10.00 बजे उनके भाई मिहीलाल को गांव के तीन लोग भैंस दिलाने के लिए घर से बुलाकर ...