Bareily News: भाजयुमो के नगर महामंत्री के जिम पर दबंगों का धावा, 30 के खिलाफ मुकदमा
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। असलहों से लैस नकाबपोश दबंगों ने फायरिंग करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री के जिम( फिटनेस सेंटर ) पर धावा बोल दिया। दबंगों ने फायरिंग करते हुए नगर महामंत्री को बेरहमी से पीटा। चीखपुकार सुनकर पहुंचे लोगों की भीड़ देखकर दबंग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पार्टी के पदाधिकारी को पीटे जाने की सूचना पर पहुंचे आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर युवा मोर्चा के महामंत्री की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर के मोहल्ला महादेव के विशाल प्रताप सिंह भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री हैं। उनका दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.