बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। राज्य सभा सदस्य बनने के बाद राम नवमी पर श्रुति गंगवार भुड़िया कॉलोनी में महाकाली मंदिर गईं। वहां हुए एक कार्यक्रम में सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत विकास कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज भाजपा शासन ने कानून का राज कायम है। उन्होंने सरकार आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी रामनवमी की बधाई दी।इस मौके पर उनके साथ भाजपा के जयेंद्र पप्पू, भाजपा के अजय जायसवाल बॉबी, ढाकन लाल गंगवार,सूर्य गंगवार,मोहन सिंह,नरेश शर्मा, अविनाश गंगवार,नईम अहमद,अंकुश जोशी,राजेश गंगवार,विक्रांत हलधर,गौरव,अन...