बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। सपा के बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों को सबसे ज्यादा सताया गया उनपर मुकदमे लिखे गए। यहां ब्लेसिंग गार्डन में हुई पीडीए की दलित वर्ग के लोगों की पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के मिठाई लाल भारती लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी को नौ प्रतिशत वोट मिला था। जबकि सपा को 42 प्रतिशत वोट मिला था। दलित समाज के लोग सिर्फ चार प्रतिशत वोट दे दे तो भाजपा को खत्म कर देंगे। जब सपा की सरकार बनेगी तभी बाबा साहेब के संविधान को बचा पाएंगे। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा दलितों को सताया गया है। उनपर अत्याचार किया गया है। सभी का दायित्व है कि संविधान को बचाना है। भाजपा को हटाने पर ही संविधान बच पाएगा。

दलित-मुस्लिम ...