बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: शेरगढ़। भाजपा के पिपौली गांव के बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गंगवार (65 वर्ष) का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। उनका एक सप्ताह से बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन पर जिला पंचायत सदस्य पति मुन्नू गंगवार, चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य ठाकुर वीरपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदराम राजपूत, सचिन गंगवार, महेश पाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने गहरा दुख व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...