बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। क्षेत्र के सेड़ा, भीकमपुर, भदरक, पखुर्नी, नियामतपुर समेत विभिन्न गांवों में जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि प्रशांत पटेल ने भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशांत पटेल ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार निष्पक्ष भावना के साथ विकास कार्य करा रही है। जिला पंचायत की ओर से भी क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्य कराए गए हैं और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशांत पटेल का फूल मालाओं ...