बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं की संगठन में भागेदारी बढ़ गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा मीरगंज के निवासी हैं। पार्टी ने भाजपा के महिला मोर्चा में युवा नेत्री प्रिंसी चौहान को जिला उपाध्यक्ष, व्यापारी नेता की पत्नी गीता गुप्ता को जिला महामंत्री और शाही की प्रिया रस्तोगी को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा है। जिला उपाध्यक्ष बनी प्रिंसी चौहान और जिला महामंत्री गीता गुप्ता का गुरुवार को मीरगंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता, संजीव गुप्ता, यशवंत सिंह, रमेश कुर्मी, हरिओम गुप्ता, चरनजीत सिंह टोनी और अरविंद गंगवार आदि ने स्वागत किया। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा में जिला कोषाध्यक्ष बने नगरिया सादात के प्रधान शिवकुमार कक्कू और सह कार्यालय मंत्री बने कपूरपुर के पूर्व प्रधान स...