Bareily News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एक नवंबर को बरेली में करेंगे जनसभा
बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बरेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एक नवंबर को रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली इस जनसभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक हुई और उसके बाद सभा स्थल का चयन किया गया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी ने बताया कि बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों ने रामलीला मैदान (हार्टमन कॉलेज के निकट) पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा ब्रज क्षेत्र महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल और पीपी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.