बरेली, सितम्बर 18 -- Bareily News: फोटो संख्या 06 दुनका। क्षेत्र में बह रही भाखड़ा नदी में औरंगाबाद और मोहनपुर के बीच रफी रिजवान कल्लू अपने जानवर चरा रहे थे। इस दौरान जानवरों को पानी पिलाने के लिए वे नदी के किनारे पहुंचे। अचानक से रफी की नजर मगरमच्छ पर पड़ी। उसने मोबाइल से वीडियो बनाया और जानवरों को बिना पिलाए ही मोहनपुर गांव लौट आए। उन्होंने प्रधान को पूरी बात बताई। प्रधान बाबू खान ने बताया कि मोहनपुर और औरंगाबाद में लोगों को पशुओं को नदी में न ले जाने की हिदायत दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...