बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: आंवला। भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट के कार्यकर्ताओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली और बाद में किसानों की समस्याओं का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। अंत में तहसील पहुंच कर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कल्याण सिंह, नदीम, खलील, तस्लीम, रमाकांत, सियाराम, कवि चौधरी, फारुक, रिहान आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो03- आंवला में भाकियू शंकर के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...