Bareily News: भाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
बरेली, सितम्बर 15 -- Bareily News: फरीदपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एव किसानों ने सोमवार को एसडीएम विदुषी सिंह को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने धान खरीद में ऑफलाइन टोकन व्यवस्था, खतौनियों में अंश निर्धारण पूरा कराने और आलू-गेहूं की बुवाई से पहले डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता की मांग उठाई है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि आगामी माह से सरकारी धान क्रय केंद्र शुरू होने हैं। किसानों को ऑफलाइन टोकन के लिए पंजीकरण की सुविधा देने के साथ क्रम संख्या के आधार पर धान खरीद सुनिश्चित की जाए। राजस्व अभिलेखों में किसानों के अंश निर्धारण का कार्य अभी करीब 40 से 50 प्रतिशत ही पूरा होने का आरोप लगाते हुए इसे ग्राम स्तर पर शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।
आल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.