बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: ग्राम पंचायत केसरपुर में कोटेदार के भाई का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद पूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में दुकान पर 50.535 कुंतल गेहूं, 37.545 कुंतल चावल, 33 किलो बाजरा कम पाया गया। कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम सामान वितरित किया जा रहा था। डीएम के अनुमोदन पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए भुता थाने में देर रात तहरीर दे दी गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोटेदार का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...