Bareily News: भवन स्वामियों से लिया टैक्स, निगम के खाते में नहीं जमा हुई रकम
बरेली, नवम्बर 24 -- Bareily News: नगर निगम के संपत्ति कर विभाग में वित्तीय अनियमितताओं का एक और मामला सामने आया है। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग की ऑडिट आपत्ति में 13 रसीदों के माध्यम से नकद प्राप्त की धनराशि नगर निगम के कोष में जमा नहीं होने का मामला पकड़ा गया है। इन प्रविष्टियों में करीब 7.47 लाख रुपये की रकम दर्ज है। आरोप है कि भवन स्वामियों से नकद धनराशि प्राप्त करने के बाद संबंधित रसीदों को निरस्त कर दिया गया, लेकिन न तो निरस्तीकरण का कारण दर्ज किया गया और न ही धनराशि नगर निगम के बैंक खाते में जमा होने का रिकॉर्ड मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने जांच अधिकारियों को नामित कर रिपोर्ट मांगी है। यह भी पढ़ें- Bareily News: ओटीएस योजना में टैक्स बिल की गड़बड़ी उजागर, अब दूसरे जोन की पत्रावलियों की भी होगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.