बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: भमोरा। एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले में आई 27 कंपनियों ने 243 युवाओं को रोजगार दिया, इसके लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने नियुक्त पत्र दिए। गुरुवार को विकास खंड आलमपुर जाफराबाद परिसर में क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में 30 कंपनियों को आमंत्रित किया गया था जिनमें से 27 कंपनियां पंहुची। 687 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराए। जिला सेवा योजन अधिकारी मदनपाल ने बताया कि मेले में आई कंपनियों ने 3750 बेरोजगारों को रोजगार देने की तैयारी की थी। मेले में आये 687 बेरोजगारों ने प्रतिभाग कर अपने रजिस्ट्रेशन कराये, इनमें से कुल 243 अभ्यर्थियों का बिभिन्न कंपनियों मे साक्षात्कार के बाद चयन किया गया।क्षेत्रीय विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों...