बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: क्योंलडिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में भदपुरा ब्लॉक में एक भव्य विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने पुराने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जहां नम आंखों से विदाई दी, वहीं नए शिक्षा अधिकारी का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। समारोह के दौरान निवर्तमान बीओ श्री विजय कुमार जी को उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित करते हुए विदाई दी। वहीं भदपुरा ब्लॉक के नए नवागत बीओ श्री सतीश कुमार वर्मा जी का शिक्षक संघ ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में संघ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। यह भी पढ़ें- Siwan News बीईओ को दी विद...