बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: क्योलड़िया। भदपुरा ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख ने निश्चित समयानुसार ब्लॉक कर्मियों के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में बीडीओ देर से पहुंची तो उन्होंने दोबारा ध्वजारोहण कर डाला। जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार सुबह 7:40 बजे ही ब्लॉक परिसर पहुंच गईं और तय कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने आठ बजे एडीओ पंचायत हरीश कुमार भारती व अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। नियमानुसार इस दौरान खंड विकास अधिकारी ईशा हर्षिता को भी वहां मौजूद रहना था, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सकीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नामकुम में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण ब्लॉक प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के बाद बीडीओ साढ़े आठ बजे पहु...