बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित रासलीला एवं भक्ति लीला में मंगलवार को स्वामी देवकीनंदन महाराज की मंडली ने भगवान जगन्नाथ की महिमा की लीला का मंचन किया। लीला में राजा इंद्रद्युम्न द्वारा भगवान जगन्नाथ का मंदिर बनवाने और विश्वकर्मा जी के बढ़ई रूप में मूर्तियां बनाने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की अधूरी मूर्तियों की स्थापना की कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को भक्त नरसी मेहता चरित्र और नानी बाई का मायरा की लीला शाम छह से रात 9:30 बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: नारद जी ने क्रोध में नारायण को श्राप दिया यह भी पढ़ें- Rampur News: श्रीकृष्ण लीला का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालू

हिंदी हिन्दुस...