बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को रामगंगा चौबारी घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। भोर से ही रामगंगा के तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चारों तरफ हर-हर गंगे और जय मां गंगा के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना का साथ दान-पुण्य किया। कार्तिक पूर्णिमा पर कोई हाथों में फूल तो कोई दीप लेकर मां गंगा की आराधना करता नजर आया। कार्तिक पूर्णिमा पर दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने दाल, चावल और रुपये दान कर पुण्य कमाया। प्रशासन की ओर से चौबारी और अंगूरी घाट पर स्नान की व्यवस्था की गई थी। कई श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मंडन संस्कार भी कराया। नदी में गहराई की ओर जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। वॉचिंग टॉवर, नावों और गोताखोर...