Bareily News: ब्लॉ प्रमुख ने सुनी समस्याएं
बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: शेरगढ़, संवाददाता। ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पेंशन, आवास, खड़ंजा, नाली, सीसी रोड निर्माण समेत तमाम समस्याओं को सुना और समाधान कराया। इसके बाद ब्लॉक परिसर में लगे विद्युत खंभों को साइड से व्यवस्थित कराने को बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी से बात की। गांवों में सफाई पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया। क्षेत्र वासी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर शिक्षक डॉ केपी सिंह, पूर्व प्रधान अनिल गंगवार, छत्रपाल मुखिया, सुमित शर्मा,अयोध्या प्रसाद, नरोत्तम गंगवार,ग्राम प्रशासक छोटे खां आदि समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.