बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली। ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन सोमवार को भी प्रभावित रहा। जिसके चलते अप-डाउन की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटा तक विलंब से आईं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना। शाम को 129 लोगों ने टिकट कैंसिल कराये। रेलवे अधिकारियों का कहना है, करीब दो सप्ताह से बारिश के चलते ब्लॉक के कार्य प्रभावित थे। सोमवार से ब्लॉक लेकर काम किये गये। हर सेक्शन में ब्लॉक चल रहे हैं। रामपुर सेक्शन के नगरिया सादाता में भी दोपहर बाद ब्लॉक के चलते ट्रेनें विलंब से आईं। यहां ट्रैक पर मशीन से मेंटिनेंस कार्य किया गया। 22423 जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटा, 04013 आनंदविहार स्पेशल 5.30 घंटा,05579 आनंदविहार स्पेशल 3.00 घंटा, 05102 गोरखपुर स्पेशल 3.30 घंटा विलंब से बरेली जंक्शन पहुंची। 13307 गंगासतुलज, 13005 पंजाब म...