बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सियाठेरी निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बोलेरो की मांग करने और पिटाई कर घर से निकालने के आरोप में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। सियाठेरी निवासी आसकारा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि उसकी शादी दो साल पूर्व बहेड़ी के गांव मंडनपुर निवासी उस्मान से हुई थी। शादी के कुछ दिन तो सब ठीक चलता रहा लेकिन उसके बाद ससुराल के लोगों ने बोलेरो की मांग करनी शुरू कर दी। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे।आरोपियों ने गत दिनों गाड़ी को लेकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे उन्हें चोटें लगीं। आरोपियों ने उन्हें घर से निकाल दिया। मांग पूरी न करने पर तलाक देने व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उनसे पहले भी मारपीट कर चुके हैं। इससे उनका गर्भपात हो गया था। इंस्पेक...