बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: बीबीएल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय केके अग्रवाल इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को बीबीएल पब्लिक स्कूल पीलीभीत रोड के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों के एकल और युगल मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए कई फाइनल में अपनी जगह पक्की की। जबकि अंडर-17 युगल बालक वर्ग में स्कूल की स्पर्श और रुद्रांश की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अन्य स्कूलों के खिलाड़ियों ने भी दमदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। शेष वर्गों के फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। बालक वर्ग के मुकाबलों में अंडर-11 एकल में सेक्रेड हार्ट स्कूल के आरव यादव और बीबीएल पब्लिक स्कूल पीलीभीत रोड के युग भारद्वाज ने 2-0 से जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Meerut News: बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खेले गए रोमांचक मुकाबले अंडर-...