बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के संयोजन में बालक एवं बालिकाओं की जनपदीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में केसर इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार वर्गों में जीत दर्ज की। बालक वर्ग में जनपद की 11 विद्यालयों की 24 टीमों ने एवं बालिका वर्ग में 8 विद्यालयों की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। उन्होंने बच्चों से खेल भावना के साथ निरंतर सीखने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर-19 वर्ग में मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज विजेता, केसर इंटर कॉलेज, बहेड़ी उपविजेता रहा। यह भी पढ़ें- मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बहराइच ओवरआल चैंपियन अंडर-17 में राजकीय इ...