बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी, संवाददाता। बारिश के दौरान स्टेट बैंक के सोलर पैनल सिस्टम पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे बैंक में लगा एटीएम एवं इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम खराब हो गया। इस कारण 2 दिन बाद खुली बैंक ब्रांच पर आए हुए सैकड़ों उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं बैंक के बराबर में सागर वर्कशॉप की दुकान पर भी बिजली गिरने से लाइट से चलने वाले समस्त उपकरण फुक गए। रविवार को दिनभर रह रह कर बिजली कड़क रही थी। इंजीनियरों पूरे दिन मशक्कत करके स्टेट बैंक का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ठीक किया। जनरेटर से देर शाम कार्य प्रारंभ किया गया। इस बीच सैकड़ों उपभोक्ता प्रभावित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...