Bareily News: बेसमेंट में चल रहे अस्पताल के आपरेशन थिएटर, आईसीयू सील
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: मरीजों के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बेसमेंट में ओटी, आईसीयू संचालन करने वाले चार अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। अस्पतालों का आईसीयू, एसएनसीयू और ओटी सील कर दिया गया है। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट और फायर फाइटिंग सिस्टम संतोषजनक नहीं मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। पंजीकरण नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी के साथ टीम ने नरियावल, ठिरिया में कई अस्पतालों की चेकिंग की। टीम ने ठिरिया स्थित हेल्थ केयर सेंटर, एसके हॉस्पिटल, प्राइम हॉस्पिटल और नरियावल स्थित अल्फा हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दो अस्पताल सील और दो को मिला नोटिस, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.