बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को बुजुर्ग और दो महिलाओं की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इसमें एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है। रामपुर गार्डेन में रहने वाली 46 वर्षीय महिला की तबियत खराब होने पर डॉक्टर ने एच1एन1 जांच कराने का परामर्श दिया था। महिला की जांच में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं फतेहगंज पश्चिमी की महिला भी स्वाइन फ्लू संक्रमित मिली है। महिला की जिला अस्पताल में जांच हुई और रिपोर्ट में एच1एन1 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाओं को स्वाइन फ्लू की पुष्टि, संख्या पहुंची 20 उसकी हालत सामान्य है और वह होम आइसोलेशन में है। बिथरीचैनपुर में रहने वाले 62 वर्षीय ...