बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: बारिश के चलते मौसम में बढ़ी नमी, तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर पड़ रहा है। बुखार, खांसी, पेट दर्द के साथ ही कई अन्य परेशानियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में नाक, कान और गला (ईएनटी) विभाग के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इनमें सबसे अधिक मरीज कान दर्द, कान से पानी आने और संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने से कान में फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कई मरीजों में कान बंद होने, तेज दर्द और सुनाई कम देने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलीं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़ डॉक्टरों का कहना है कि कान में तेल या अन्य घरेलू पदार्थ डालना नुकसानदायक हो सकता है। ई...