बरेली, नवम्बर 15 -- Bareily News: बीबीएल पब्लिक स्कूल, अलखनाथ मार्ग के कक्षा 10वीं के छात्र आयुष्मान श्रीवास्तव का चयन राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2026 के लिए हुआ है। एनसीईआरटी की ओर से 14 से 19 दिसंबर तक पांडुचेरी में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में देशभर के 202 विज्ञान मॉडल अंतिम प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विद्यालय अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल, प्रबंधक राघव कृष्ण अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश कुमार शर्मा ने आयुष्मान, उसके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षक जलज अग्रवाल को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...