बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: मीरगंज। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के पश्चात निरंतर पुनरीक्षण अभियान को बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर को तहसील सभागार में होगा। एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया पहले बैच में मतदेय स्थल एक से 109 के बीएलओ को दस से 11.00 बजे तक, मतदेय स्थल 110 से 228 के बीएलओ को 11.00 बजे से 12.00 बजे तक, मतदेय स्थल 229 से 338 के बीएलओ को 12.. से 1.00 बजे तक एवं मतदेय स्थल 339से 444 तक के बीएलओ को प्रशिक्षण 1.00 बजे से 2.00 बजे तक दिया जाएगा। एसडीएम ने प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ मीरगंज एवं बीईओ मीरगंज व फतेहगंज पश्चिमी को निर्देशित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...