बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: बिशारतगंज। कस्बे में ई-रिक्शे की बैटरी चोरी हो गई। इससे रिक्शा चालक को काफी नुकसान हुआ है। बताया गया कि वार्ड संख्या छह के बब्लू की ई-रिक्शा खड़ी थी। शुक्रवार रात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। सात अगस्त की रात उन्होंने ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर दिया था। अगले दिन सुबह देखा तो बैटरी बॉक्स का ताला टूटा था और उसमें से एक बैटरी गायब थी। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सड़क किनारे खड़ा ई-रिक्शा चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...