Bareily News: बिना नक्शा और एनओसी के चल रहा यादगार-ए-आमद मैरिज हॉल सील
बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माणों और नियम के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने थाना बारादरी क्षेत्र के अंतर्गत बिना स्वीकृत मानचित्र और बिना अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) के संचालित हो रहे यादगार-ए-आमद मैरिज हॉल को सील कर दिया। अचानक बरात घर पर हुई कार्रवाई से अन्य संचालकों में हलचल मची रही। मैरिज हॉल सैलानी रोड निवासी अनस की ओर से संचालित किया जा रहा था। बीडीए के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि सैलानी रोड निवासी अनस द्वारा संचालित इस मैरिज हॉल का निर्माण बिना प्राधिकरण से ले-आउट और मानचित्र स्वीकृत कराए कराया गया था। यह भी पढ़ें- Aligarh News: कलंक के खिलाफ: घर के नक्शे पर होटल नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.