बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली। कैंट क्षेत्र के सिरसा गांव में राजस्व वसूली और चेकिंग को पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ गांव के तीन लोगों ने अभद्रता की। गाली-गलौज, धक्का मुक्की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने अवर अभियंता नीरज कुमार की तहरीर पर सिरसा गांव के कृपाल सिंह, रोहित और भऊवापुर के अनुराग मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अवर अभियंता नीरज कुमार ने बताया, उनकी कांधरपुर उपकेंद्र पर पोस्टिगं है। गुरुवार को वह टीम के साथ सिरसा गांव पोस्ट उमरसिया में बिजली चोरी चेकिंग और राजस्व वसूली को पहुंचे। कृपाल सिंह, रोहित और देवीदास के यहां बिजली चोरी की बात सामने आई तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इससे कृपाल सिंह, रोहित सिंह बौखला गये। वहां भऊवापुर गांव के अनुराग मिश्रा भी पहुंच गये। तीनों लोगों ने...