बरेली, नवम्बर 17 -- Bareily News: चौबारी मेले के शुरू होने में महज तीन दिन शेष हैं मगर अभी तक सड़क के किनारे लगाने वाली दुकानों को अनुमति नहीं मिली है। कुछ झूले लगकर तैयार हो गए हैं मगर ऊफर बिजली की लाइन होने के कारण अब उन्हें शिफ्ट किया जा रहा है। चौबारी मेले में व्यापारियों के पहुंचने का सिलसिला करीब एक हफ्ते से जारी है। झूले लगाने के साथ ही दुकानों को भी सजाया जा चुका है। लेकिन मेला स्थल की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ से बिजली की लाइन गुजरने के कारण झूलों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे व्यापारियों को दोबारा व्यवस्था करनी पड़ रही है। हर साल सड़क किनारे लगभग 400 दुकानें लगाई जाती हैं, इनको लेकर अभी तक अनुमति नहीं मिली है। इससे दुकानदार परेशान हैं। मेला प्रबंधन से जुड़े महेश ठाकुर का कहना है कि हर साल बिजली की लाइन को बंद करवाकर...