बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: आंवला। गांव में जांच करने गई बिजली विभाग की टीम का ग्रामीणों से झगड़ा हो गया, इसमें जेई ने सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जेई नितेश कुमार गौतम ने दी तहरीर में बताया कि गांव टहा में गत माह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया था। जो गांव के कुछ और सामाजिक व शरारती तत्वों द्वारा फूंक दिया गया। इस कारण गुरुवार को वह अपनी टीम के साथ ग्राम टहा में पहुंचे थे। टीम के साथ कार्य प्रारंभ किया, तभी जांच के दौरान गांव के ही कनेक्शन धारकों के यहां विद्युत कनेक्शन के अनुसार बकाया बिल और विद्युत कनेक्शन के अनुसार अवैध लोड पाया गया। ग्रामीणों ने जांच का विरोध किया। लोगों को समझाया गया, लेकिन नहीं माने और एक उपभोक्ता का कनेक्शन काटने को कहा तो गांव वालों ने टीम के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और विभागीय...