बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: प्रेमनगर क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम और विजिलेंस की टीम पर पांच लोगों से 2.60 लाख रुपये लेकर बिना कार्रवाई छोड़े जाने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता सादिक ने मामले की शिकायत मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार सिंह से बुधवार को की। शिकायतकर्ता सादिक के मुताबिक, सोमवार सुबह नई बस्ती नरकुलागंज में टीम ने पांच घरों पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी थी। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग रकम लेकर मामला निपटा दिया गया। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का भी दावा किया गया है। मामले में प्रवर्तन दल प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन हुई शिकायत पर छापेमारी की गई थी। यह भी पढ़ें- Roorki News: दो कॉलोनियों में छापा, कटिया डालकर बिजली चोरी करते 15 लोग पकड़े मौके पर बिजली चोरी नहीं मिलने पर ऑनलाइन रिपोर्ट लगाकर शि...