Bareily News: बिजली चेकिंग में टीम ने चोरी पाने पर 14 पर कराई रिपोर्ट
बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: आंवला। एसडीओ कामेश कुमार के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने मॉनिंग रेड में 14 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ आंवला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान टीम ने 75 कनेक्शन चेक किए, चार उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया और तीन की श्रेणी बदली। टीम ने आंवला के मोहल्ला किला, बजरिया, सय्यदान, अमन बिहार कॉलोनी, गांव वीरपुरा गौंटिया, मनौना में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जेई मनोज कुमार यादव, नितेश कुमार गौतम, शैलेश सिंह, ममकई, पुष्पेन्द्र, जयदीप, संविदाकर्मी रजत कश्यप, तरूण, सोनू चौहान, बलवीर, रामवीर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 26 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.